पुष्प प्रदर्शनी देखतीं एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और डीपीओ नीता अहिरवार
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के अमर उजाला परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल और बोंजाई श्रेणी के 950 से अधिक किस्में शामिल की गईं। शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीता अहिरवार ने किया।
प्रकृति में बदलाव का एहसास सबसे पहले फूलों को होता है। वे अपनी खूबसूरती बिखेरकर हमें इसका संदेश देते हैं। फूलों की यही रंगत जिंदगी को हर पल जिंदादिल तरीके से जीने का संदेश देती है। इस संदेश को शहवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला 17 से 19 मार्च तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें सीजनल फ्लॉवर, कट फ्लॉवर, असाधारण वैरायटी (कैक्टस/बोनसाई) एंव गार्डन आदि की पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
यदि आप भी प्रदर्शनी में शामिल होना चाहते हैं तो अमर उजाला परिसर में आपका स्वागत है, साथ ही यदि आप भी फूलों के रख-रखाव के शौकीन हैं, या अच्छी किस्म के पौधे रखते हैं, और प्रदर्शनी में उन्हें शामिल करना चाहते हैं तो प्रदर्शनी में पंजीकरण के साथ अपने पौधों को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बना सकते हैं।