फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे अमन धूपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नकटिया निवासी अमन धूपर ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका चयन अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए गोवा की टीम में हुआ है। अमन ऑलराउंडर के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


पिता सुशील कुमार ने बताया कि कोच ओपी कोहली और बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने अमन की खेल प्रतिभा को पहले ही पहचान लिया था। जिसके चलते उन्होंने अमन को शहर से बाहर ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया। सुशील ने बताया कि अमन ने दमदार प्रदर्शन के दम पर वर्ष 2014 में हरियाणा के छात्रावास में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर खेल में आगे बढ़ने की तरफ पहला कदम बढ़ाया। कई वर्षों तक उन्होंने हरियाणा में रहकर अभ्यास किया और धीरे-धीरे एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई।
इसी सोच के तहत पूरा परिवार दो वर्ष पहले बरेली छोड़कर गोवा चला गया। सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी शहर में नौकरी तक छोड़ दी और गोवा में निजी नौकरी शुरू की, ताकि बेटे को बेहतर सुविधाएं और माहौल मिल सके। टीम में चयन पर अमन का कहना है कि यह उनके जीवन का अहम पड़ाव है और वह इसे भारतीय टीम में जगह बनाने की दिशा में पहला कदम मानते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें