फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alvida Jumma 2026: अलविदा आज, बरेली की मस्जिदों में नमाज के वक्त का एलान

Thu, 12 Mar 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली की मस्जिदों से अलविदा की नमाज के वक्त का एलान कर दिया गया है। अलविदा की नमाज किला स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। सबसे आखिर में दोपहर साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलविदा की नमाज 13 मार्च को अदा की जाएगी। इसके लिए बरेली की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तैयारियां की जा रही हैं। नमाज के वक्ता का एलान भी कर दिया गया है। अलविदा की नमाज किला स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। आला हजरत दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिरी में साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर 12:45 बजे खानकाह वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद, पशुपति बिहार मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना, लीची वाग की फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर एक बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, आजमनगर की हरी मस्जिद, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कोतवाली की  मोती मस्जिद, सिविल लाइंस की आवास विकास मस्जिद, सैलानी रजा चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाना की जहानी मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद, मलूकपुर की लाल मस्जिद और शिया जामा मस्जिद में नमाज होगी।

इसी तरह दोपहर 1:15 बजे इज्जतनगर रोड नंबर एक की मुमताज मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, दोपहर 1:30 बजे दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, कांकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, स्टेडियम रोड शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, सिटी सब्जी मंडी रोड की मस्जिद मंसूरियान, बांस मंडी की अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद  में नमाज होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी

दोपहर 1:45 बजे घेर जाफर खान की मिजाई मस्जिद, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, दोपहर दो बजे दरगाह ताजुश्शरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की हबीविया रजविया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद, गली नवावान की जन्नत मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, चक महमूद की नूर-ए-नवी मस्जिद, श्यामगंज की कलंदर शाह मस्जिद, दोपहर 2:30 बजे सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, तीन बजे खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, दोपहर 3:15 बजे कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद, में नमाज होगी। 

विज्ञापन

19 मार्च को चांद नहीं दिखा तो 20 को फिर होगी अलविदा की नमाज
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि 13 मार्च को देशभर में जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की जाएगी। 19 मार्च को ईद का चांद नजर आता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। यदि इस दिन चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा मानकर फिर जुमा तुल विदा की नमाज अदा की जाएगी और ईद 21 मार्च को होगी।

खरीदारों की भीड़ ने ईद से पहले बढ़ाई बाजार की रौनक
रमजान का मुवारक महीना इन दिनों अपने शबाब पर है। एक तरफ जहां लोग इबादत में मशगूल हैं वहीं, बाजारों में भी खूब रौनक है। ईद की तारीख नजदीक आने के साथ ही दिन के साथ ही देररात तक हर ओर चहल-पहल दिख रही है।

पुराना शहर के सैलानी बाजार में इफ्तार के बाद से काफी रौनक छा जाती है। तरावीह का वक्त छोड़ दें तो रात साढ़े नौ-दस बजे से आधी रात के बाद तक खाने के होटल गुलजार रहते हैं। यहां लोग अपनी पसंद का खाना खाते नजर आते हैं। 

खास तौर से हलीम, कबाव-पराठा, शीरमाली रोटी, नहारी, बिरयानी के साथ ही फीरनी, लस्सी और रबड़ी, आईस्क्रीम आदि की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखती है। यही स्थिति किला जामा मस्जिद और कोहाड़ापीर की है। ईद के मद्देनजर कपड़ों और फुटवियर की खरीदारी और दर्जियों की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कई दर्जियों ने सिलाई के लिए नए आर्डर लेने ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें