फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसपोर्ट नगर में ठिरिया उपकेंद्र से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के बाद गुल हुई ट्रांसपोर्ट नगर की बिजली आपूर्ति अब तक सुचारु नहीं हो सकी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ठिरिया उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू की गई है। हालांकि, ट्रिपिंग के चलते बमुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले 90 किमी प्रति घंटे की गति से आई आंधी से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई थी। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित ट्रांसपोर्ट नगर की बिजली आपूर्ति दो-तीन दिन तक सुचारु नहीं हुई। कारोबार प्रभावित होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। ट्रांसपोर्टर्स और कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। अफसरों ने प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर हरूनगला उपकेंद्र की लाइनों के दुरुस्त होने तक ठिरिया उपकेंद्र से लाइन जोड़ दी। इससे दिनभर चल रहे जनरेटर और आक्रोशित कारोबारी दोनों शांत हुए। हालांकि, ट्रिपिंग की अड़चन जारी है।
आइसक्रीम स्टॉकिस्ट हिमांशु अग्रवाल के मुताबिक, रोजाना दस से 12 हजार रुपये का डीजल फुंक रहा था। अब बिजली आपूर्ति होने से जनरेटर का इस्तेमाल कम हो गया है। कूलिंग प्वाइंट पर पहुंचने के बाद करीब तीन से चार घंटे तक बिना बिजली के भी आइसक्रीम पिघलती नहीं है।
विज्ञापन


ओवरलोड से हो रही ट्रिपिंग
कारोबारी मुन्ना भाई के मुताबिक, ठिरिया उपकेंद्र से टीपी नगर को जोड़ने से बिजली तो मिलने लगी, पर ट्रिपिंग की समस्या से निजात के लिए क्षमता भी बढ़ानी चाहिए थी। हरूनगला उपकेंद्र करीब आठ किमी दूर है। इतनी लंबी लाइन के चलते आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। नजदीकी केंद्र से लाइन जोड़ दी जाए तो राहत के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें