फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुष्मान कार्ड होने पर भी एलोनस अस्पताल ने मरीज से वसूला बिल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाइक से गिरकर चोटिल महिला के इलाज के नाम पर महज घंटे भर में 50 हजार रुपये वसूलने और आयुष्मान कार्ड होने पर भी उसका इस्तेमाल न करने की शिकायत पर एसडीएम सदर ने एलोनस अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एजाजनगर गौटिया निवासी महिला के भाई असफर हुसैन ने सौंपे गए शिकायतीपत्र में कहा है कि नौ नवंबर की शाम बहन सिमरन बी को चोट लगी थी। इलाज के लिए पीलीभीत बाइपास स्थित एलोनस अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल संचालक डाॅ. नसरूद्दीन ने घंटे भर में 45 हजार रुपये ले लिए। साथ ही, 5,180 रुपये की दवा मंगाई। बहन का आयुष्मान कार्ड था, लेकिन डॉक्टर ने उसे लगाने से मना कर दिया। जो रुपये इलाज के नाम पर लिए, उसका बिल मांगने पर बदसलूकी की। डिस्चार्ज कराने के लिए मिन्नते कीं, पर सुनवाई नहीं हुई।
एंबुलेंस लेकर आए तो गेट पास के नाम पर पांच हजार रुपये लिए। इसका भी बिल नहीं दिया। एसडीएम सदर गोविंद मौर्य ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ. नसरूद्दीन को नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन



कोई किसी पर भी आरोप लगा सकता है। इसका जवाब हमारे वकील द्वारा दिया जाएगा। हमने आयुष्मान कार्ड मांगा था। उन्होंने लिखकर दिया है कि उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। हमारे पास इलाज के सभी दस्तावेज हैं। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। - डॉ. नसरूद्दीन, संचालक एलोनस हॉस्पिटल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें