फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलायंस तैयार, इंडिगो की उड़ान पर भी नजर

विज्ञापन
aeroplane - फोटो : demo photo
विज्ञापन

परिचालन के लिए एलायंस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और मंत्रालय को सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बरेली एयरपोर्ट का लिया जायजा

बरेली। एलायंस एयरलाइंस ने बरेली-दिल्ली उड़ान शुरू करने के लिए सहमति और प्रस्ताव दे दिया है। इसलिए इसी माह से हवाई सेवा शुरू कराने का पूरा प्रयास हो रहा है। इंडिगो कंपनी ने भी बरेली समेत स्थानों पर सेवाएं शुरू करने में रुचि लेना शुरू कर दिया है। उधर, पिछले साल से बंद जेट एयरवेज भी अस्तित्व में आने की खबरें हैं, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी बरेली पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए नंदी ने बरेली एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने संबंधी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एलायंस एयरलाइंस बरेली-दिल्ली उड़ान शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले दिनों बरेली एयरपोर्ट पर उपलब्ध तकनीकी और परिचालन संबंधी सभी तैयारियां परखने के बाद बरेली एयरपोर्ट से परिचालन करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और मंत्रालय को प्रस्ताव सौंप दिया है। बरेली से उड़ान के लिए समय सारिणी तैयार करने का आग्रह यूपी सरकार कर चुकी है। वैकल्पिक तौर पर इंडिगो भी संपर्क में है। बरेली से 72 सीटर एयरक्रॉफ्ट संचालित होगा और मेरठ से 20 सीटर विमान संचालित करने की योजना है।

नामकरण होगा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, आगरा, कानपुर एयरपोर्ट के नामकरण का प्रस्ताव यूपी सरकार ने पारित कर दिया है। केंद्र सरकार से जल्द ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है।

जेट एयरवेज फिर मैदान में, देंगे मौका

कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि पिछले वर्ष आर्थिक कारणाें से बंद हुई जेट एयरवेज फिर से अस्तित्व में आने को तैयार है। उजेबकिस्तान में कार्यरत एक भारतीय कारोबारी बंद पड़ी कंपनी में निवेश कर रहे हैं। इसलिए जेट एयरवेज को आवंटित मार्ग फिर से दिए जा सकते हैं। क्योंकि अभी तक बरेली समेत अन्य ज्यादातर हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू नहीं हुआ है। बरेली एयरपोर्ट से जेट एयरवेज द्वारा पिछले वर्ष ही उड़ने शुरू करना था। इसी बीच कंपनी आर्थिक संकट में फंसकर बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि टर्बो एयरवेज को भी मौका दिया गया लेकिन उसने अभी तक एयरक्राफ्ट व्यवस्था नहीं की है। उम्मीद है कि जेट भी जल्द ही बरेली समेत अन्य स्थानों पर सेवाएं शुरू कर दे।

वैश्य महासभा के पदाधिकारियों संग की बैठक

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बरेली पहुंचकर के बाद वैश्य महासभा के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कराए गए कार्यों का प्रचार करने को कहा। उन्होंने सजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि वे समाज को मजबूत करने में सहयोग करें। इस दौरान महासभा की ओर से पंकज अग्रवाल, नवीन कुमार, भावेश अग्रवाल, गोपेश अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें