फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण बंद

विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अब जितने पंजीकरण हैं, उतने ही दाखिले होंगे। किसी विषय के लिए सीटों से ज्यादा आवेदन हैं तो मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश पंजीकरण के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 नवंबर को वेबसाइट बंद कर दी थी। इसके बाद मंगलवार को बरेली कॉलेज ने भी पंजीकरण के लिए वेबसाइट बंद कर दी। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एमए के ही विभिन्न विषयों की सीटें खाली रह गईं थी। एलएलएम और एमकॉम की सभी सीटें भर चुकी है। एमए के विभिन्न विभागों से यह सूचना मांगी गई है कि उनके यहां कितनी सीटें खाली हैं और उसके लिए कितने पंजीकरण कराए हैं। सीटों की संख्या के आधार पर अगर पंजीकरण ज्यादा है तो प्रवेश के लिए मेरिट जारी होगी, नहीं तो अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए सीधे संबंधित विभागों के पास भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा बढ़ाने से इंकार कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कोरोना की वजह से सत्र शुरू होने में वैसे ही काफी विलंब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें