फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती का ऑपरेशन अधूरा छोड़कर रेफर करने का आरोप, नवाबगंज सीएचसी पर हंगामा

Sat, 31 Jan 2026 11:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला के उपचार में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन अधूरा छोड़कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज सीएचसी में भर्ती गर्भवती का ऑपरेशन अधूरा छोड़कर उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर करने को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को सीएचसी पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। समझाने पर परिजन गर्भवती को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां से भी उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर जाने की जगह परिजन निजी अस्पताल चले गए। यहां प्रसूता ने मृत शिशु को जन्म दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक का दावा है कि अस्पताल आने से पहले ही गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी थी। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत स्थिर है। स्टाफ पर सुनवाई न करने का आरोप : क्षेत्र के सतुईया गांव निवासी अमन ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को वह पत्नी नगमा को लेकर नवाबगंज सीएचसी आए थे। यहां नगमा को भर्ती कर लिया गया। ऑपरेशन भी शुरू कर दिया। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है। 

प्रसव कराने में दिक्कत आने के साथ ही गर्भवती की हालत भी बिगड़ती जा रही है। ऐसे में आप लोग जिला महिला अस्पताल चले जाइए। उन्होंने गर्भवती को रेफर भी कर दिया। अमन का कहना है कि ऑपरेशन अधूरा छोड़कर मरीज रेफर करने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई, मगर अस्पताल स्टाफ ने सुनवाई नहीं की। पुलिस के आने पर उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर बरेली भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं की कमी के चलते किया रेफर 
नवाबगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि शिशु की मौत गर्भ में ही हो चुकी थी। प्रसव के दौरान गर्भवती की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सीएचसी पर वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। 

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि सीएचसी पर महिला का प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिला महिला अस्पताल आने पर केस क्रिटिकल होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें