रेलवे ने परिचालन कारणों से बरेली होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों की समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया है। फरवरी और अप्रैल के पहले सप्ताह से इन गाड़ियों को बदली हुई समय सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। प्रारंभिक स्टेशन से इन गाड़ियों को 10 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 12212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कैंट एक्सप्रेस को पांच फरवरी से, 12558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस, 14016 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को छह फरवरी से और 14650 अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस को सात फरवरी से 10 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा।
इसके अलावा 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को एक अप्रैल से, 15557 दरभंगा-आनंद विहार, 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस को दो अप्रैल से, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को तीन अप्रैल से, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को पांच अप्रैल से निर्धारित समय के बजाय पांच से 10 मिनट पहले या फिर देरी से चलाया जाएगा।