फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेशन के पास वेश्यावृत्ति कराने का आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ग्रामीणों ने विजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में कुछ लोगों पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमन, सोनू, तिलकराम, रीतराम, लीलाधार, पूरनलाल, कुंवरसेन ने बताया कि थाना क्षेत्र के डंडिया वीरम नगला के बाहर विजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में कुछ लोग कई दिनों से वेश्यावृत्ति करवा रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को ग्रामीणों ने उसके मकान पर पहुंच कर शिकायत की तो वहां आरोपियो ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए आमादा हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम उदित पवार को शनिवार को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें