फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति की हत्या के मामले में दो और आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गौहाना में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी महिला की जान-पहचान के दो अन्य आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

गौहाना निवासी पूरन देवी ने अपने पुत्र हरपाल की पत्नी ममता, भांजे कैलाश और राहुल के खिलाफ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ममता सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस मामले में दो और आरोपी को पकड़ लिया गया है।
शनिवार को थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मिर्जापुर से आगे पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रहे इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी विल्सा शीशगढ़, धर्मेंद्र निवासी करसोली थाना खजुरिया रामपुर बताया। दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले आई और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से मृतक हरपाल का पेनकार्ड, वोटर कार्ड बरामद कर लिया।
विज्ञापन

दोनों ने जुर्म किया कबूल
दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्हें हरपाल की हत्या के लिए ममता और कैलाश ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें उन्हें 15 हजार रुपये दे दिए गए थे। उन्होंने हरपाल की गला घोटकर आठ सितंबर को हत्या कर दी थी। उसकी पिकअप और हरपाल का शव मिर्जापुर के पास खाई में गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें