मीरगंज। क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र पर तौल में गड़बड़ी का आरोप है। किसानों ने आरोप लगाया कि 50 के बजाय 51 किलो गेहूं तौला जा रहा है। रुपये 50 किलो की मद से ही मिलेंगे। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने एसडीएम से शिकायत की है।
गांव नथपुरा निवासी किसान गंगा सहाय ने आरोप लगाया कि केंद्रों पर 50 किलो 700 ग्राम के बजाय 51 किलो गेहूं तौला जा रहा है। भुगतान 50 किलो के हिसाब से ही किया जाएगा। विरोध करने पर केंद्र प्रभारी ने बोरे की दोबारा तौल कराई, जिसमें वजन 51 किलो ही निकला। इसपर उन्होंने वहां कर्मचारियों को फटकार लगाई। किसानों ने एसडीएम आलोक कुमार से शिकायत की। किसानों ने खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ मानक के अनुरूप तौल करने की मांग उठाई है ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े।
वर्जन,
यदि तौल में गड़बड़ी पाई जाती है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज
कोटेदारों से 30 रुपये प्रति की दर से खरीदे गए हैं बोरे
केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस बार नए बोरे समय से उपलब्ध न होने के कारण सरकारी खाद्यान्न के खाली पुराने बोरे कोटेदारों से 30 रुपये प्रति बोरे की दर से खरीदकर गेहूं खरीद के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अबतक 226 कोटेदारों से 16,021 बोरे केंद्र पर पहुंच चुके हैं। और भी मंगवाए जा रहे हैं।