फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाइप लाइन बिछाकर हुए निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें कस्बेवासियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। चार माह पूर्व ही इन सड़कों की मरम्मत की गई थी। अभी बरसात भी नहीं आई है और सड़कों की चमड़ी उधड़ने लगी है। इसके कारण सड़कों पर गिट्टियां नजर आ रहीं हैं। इससे सड़कों पर लगाई गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन




स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कस्बे में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। यहां से पानी की पाइपलाइन घर-घर तक पहुंचाने के लिए सड़कों की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई अधिकांश सड़कों की मरम्मत कर दी गई, जबकि कुछ सड़कों पर अभी मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत की गई सड़कों को अभी कुछ ही माह बीते हैं और सड़कें उधड़नी शुरू हो गई हैं।



दोबारा शिकायत की तैयारी



नगर पंचायत अध्यक्ष कंवर एजाज शानू ने बताया कि मरम्मत कार्य काफी सुस्त है। पाइपलाइन भी जगह-जगह से लीकेज है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। ठेकेदार से कई बार शिकायत की, लेकिन वह टालमटोल कर रहा है। इस मामले में दोबारा शिकायत की जाएगी। कस्बे के काशान जैदी ने बताया कि मोहल्ला हाकिम टोला में इमामबाड़ा खुर्द के पास की सड़क दो माह पहले ही मरम्मत की गई थी, जो अब उधड़ने लगी है। वहीं, मनाल जैदी ने बताया कि अभी बरसात भी नहीं आई है और सड़कों का यह हाल है। बरसात होगी तब इन सड़कों का क्या होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें