फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना ऋण में धांधली का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना ऋण में धांधली और बैंक के फील्ड ऑफिसर पर धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन

जैतपुर शरीफपुर निवासी मानवेंद्र गोले ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान के लिए सेंट्रल बैंक से पांच लाख रुपये के ऋण का आवेदन किया। बैंक ने चार लाख 37 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने ऋण स्वीकृति के बदले 29,500 रुपये खाते में डलवाए। साथ ही, एक लाख 80 हजार रुपये नकद लिए। फील्ड ऑफिसर ने कहा था कि अब कोई किस्त नहीं देनी होगी। अब बैंक लगातार किस्त जमा करने को कह रहा है। मानवेंद्र ने फील्ड ऑफिसर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। एसएसपी ने सीओ आंवला नितिन कुमार को मामले की जांच सौंपी है। इस बाबत सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रविवार तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला था। सोमवार को पूरे दिन बरेली में रहे। पत्र देखने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, फील्ड ऑफिसर का कहना है छह माह पहले ऋण स्वीकृत हुआ था। उन्होंने मार्जन मनी के तौर पर मानवेंद्र से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। रिश्वत लेने का आरोप को निराधार है। यह बदनाम करने की साजिश है। शाखा प्रबंधक संजीत चौहान ने मामले की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें