फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना अनुमति के 32 हरे पेड़ काटने का आरोप, जांच शुरू

Fri, 27 Mar 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जयनगर गांव के कब्रिस्तान की जमीन पर खड़े 32 हरे पेड़ काट दिए गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शिकायत अधिकारियों से की। परमिट के बिना पेड़ काटने का आरोप लगाया। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक और वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर फलदार पेड़ खड़े थे। एक लकड़ी ठेकेदार ने इन्हे काट दिया। वह लकड़ी भी ले गया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं आए।
ग्राम प्रधान इदरीशन ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने ठेकेदार से मिलीभगत करके इन पेड़ों को कटवाया है। वर्ष 2022 में इन पेड़ों का मूल्यांकन कराया गया था, मगर काटा नहीं गया।
विज्ञापन

तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर गुप्ता और वन विभाग के बीट प्रभारी को मौके पर भेजा गया। पेड़ काटने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
-
अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई नहीं

मीरगंज। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कहा कि जिन लोगों के पास लाइसेंस हैं, वह भी नियमों का पालन नहीं कर रहे। एक लाइसेंस पर कई-कई मशीनें संचालित की जा रही हैं। विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह इस बारे में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, मगर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, वन दरोगा नदीम फराज ने बताया कि कई मशीन संचालकों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें