फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कॉलरशिप का फॉर्म ऑनलाइन भरवाने के लिए रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज में बायोमेट्रिक ₹200 वसूलते हुए स्रोत वीडियो वायरल
विज्ञापन
भुता। कस्बे में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्कॉलरशिप का फॉर्म बायोमीट्रिक एवं कॉलेज से फारवर्ड करवाने के नाम से छात्रों से 200-200 रुपये वसूले जाने का आरोप लगा है। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने जांच कराने की मांग करते हुए वीडियो को वायरल कर दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीबीगंज से नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इससे संबंधित शिकायत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने की। इससे संबंधित शिकायत कॉलेज के प्रिंसिपल से की। शिकायतों का निस्तारण न होने पर उन्होंने नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार से की। नोडल अधिकारी ने प्रिंसिपल से बात कर नाराजगी जताई। बाद में इस मामले में कुछ छात्रों के लिए गए 200-200 रुपये वापस भी किए गए। उसके बाद स्कॉलरशिप का फॉर्म बायोमीट्रिक का काम किया गया। विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल पर रुपये वसूली करवाने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने आरोप को बताया निराधार
कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि वह स्वयं स्कॉलरशिप का फॉर्म फारवर्ड कर रहे हैं। आरोप झूठे हैं। किसी से कोई सुविधा शुल्क नहीं लिए गए है।

नोडल अधिकारी ने लिया संज्ञान
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सीबीगंज के नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें