फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोटा चयन में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। डरूआपुर गांव में कोटेदार के चयन को हुई खुली बैठक में धांधली का आरोप लगाकर दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को गांव में हुई कोटा चयन की खुली बैठक में बहुमत न होने के बाद भी कोटेदार का चयन किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। अप्रैल महीने में भी कोटा चयन को लेकर खुली बैठक कराई गई थी, पर बहुमत दूसरे पक्ष की ओर होने पर बैठक को निरस्त करा दिया गया था। ऐसा ही इस बार भी हुआ और सांठगांठ करके कोटेदार का चयन किया गया है। ग्रामीणों ने इसे रद्द करके किसी उच्चाधिकारी की मौजूदगी में कोटा चयन की प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग की है। इस दौरान तिलक सिंह, राहुल देव, रोहताश सिंह, प्रदीप कुमार, विजेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें