नवाबगंज। निसंतान विधवा की संपत्ति हड़पने को लेकर उसके ससुरालियों ने सचिव से सांठगांठ कर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही विधवा के भाई ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
नवदिया कस्साव गांव के राम स्वरूप ने बताया कि उनकी बहन उर्मिला देवी पति सुखलाल निवासी ग्राम नाद सिमरिया, पीलीभीत हाल निवासी लाईखेड़ा नवाबगंज की एक नवंबर 2017 को मौत हो चुकी है। राम स्वरूप का आरोप है कि उनकी बहन के ससुरालियों ने उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने को लेकर ग्राम सचिव से सांठगांठ कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया है।
एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। संवाद