फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपत्ति के लालच में भाई को लापता करने का आरोप, 5 साल बाद रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। क्षेत्र में संपत्ति के लालच का महिला और उसके बच्चों व दामाद पर मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई त्रिलोकीराम को लापता करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उनकी हत्या कर शव को छिपा दिया गया है।
विज्ञापन

त्रिलोकीराम की बेटी कस्तूरी ने 24 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और आसानी से धोखे में आ जाते थे। सात मार्च 2021 को त्रिलोकीराम की बहन नन्ही देवी, भांजा मंगली, भांजी शोभा और दामाद पवन उनके घर आए। आरोप है कि ये लोग त्रिलोकीराम को मजदूरी और रुपये दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए। इसके बाद त्रिलोकीराम नहीं लौटे। जब पिता के बारे में पूछा तो आरोपियों ने गुस्सा किया और मारपीट की। उन्होंने त्रिलोकीराम के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। शिकायत पर पहले थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को नन्ही देवी, मंगली, शोभा और पवन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अब त्रिलोकीराम की तलाश में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें