फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 लाख और प्लॉट लेने के बाद भी तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी युवती के गले पर जले का निशान होने की वजह से लड़के वालों ने निकाह में बीस लाख रुपये खर्च कराए और प्लॉट भी लिया। निकाह के बाद भी दहेज को लेकर प्रताड़ित कर तीन तलाक दे दिया। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र निवासी अनम ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि उनका निकाह सनइया निवासी आसिफ से हुआ था। अनम के गले पर जलने का निशान था, इसलिए निकाह में अनम के परिजनों से आसिफ के घरवालों ने बीस लाख रुपये खर्च कराए। हाइवे पर स्थित प्लॉट भी दहेज में ले लिया। इसके बाद भी सास, ससुर, देवर और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत हुई और अनम को समझौता कर ससुराल ले गए लेकिन कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग करने लगते थे। अनम का आरोप है कि आसिफ ने उनको तीन तलाक दे दिया। जब उन्होंने आसिफ से दहेज में दिया सामान मांगा तो वह आगबबूला होकर झगड़ा करने लगा। 27 नवंबर को आसिफ और उसके परिजनों ने अनम के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि हमने जली हुई लड़की से निकाह किया लेकिन तुम इसकी कीमत अदा नहीं कर पाए। सुभाषनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अनम की मां अफसाना ने बेटी के पति और ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें