फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोने में निवेश के नाम पर 25 लोगों से छह करोड़ रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में छह करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोगों को सोने में निवेश करने का झांसा देकर जाल में फंसाया। फिर उनसे नकदी और जेवर हड़प लिए। एक महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सोने में निवेश (गोल्ड इन्वेस्टमेंट) का झांसा देकर 25 लोगों से जेवर और नकदी हड़प ली। करीब छह करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पीड़ित महिला की ओर से सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गिरिराज किशोरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य को बताया कि शांति विहार निवासी दुर्गेश ने सोने में निवेश के नाम पर उनके पति की सेवानिवृत्ति के फंड व पेंशन की रकम, सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। दुर्गेश ने उनका यह सभी माल हड़प लिया। इसी तरह उसने अन्य लोगों के साथ भी ठगी की है। 

ठगी का अहसास होने पर लोगों ने रुपये मांगे तो दुर्गेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर दुर्गेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को मां तो किसी को बहन बोलकर जीता भरोसा
इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने जब शांति विहार में जाकर जांच की तो पता लगा कि दुर्गेश मूल रूप से बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के पड़ेली गांव का निवासी है। वह यहां किराये पर रहने लगा था। खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताता था। उसने बस्ती की महिलाओं से पहचान बढ़ाई। किसी को मां तो किसी को बहन बताया। 

उसने महिलाओं को बताया कि सोना लगातार महंगा हो रहा है। वह सोने में निवेश करें तो काफी मुनाफा होगा। सोना खरीदे बिना ही ऑनलाइन गोल्ड इन्वेस्टमेंट करना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है। कम पढ़े-लिखे लोग भरोसे में आकर उसे सोना व नकदी सौंपते रहे। अब ठगी के बाद पूरा मोहल्ला माथा पीट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें