फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क से सटाकर नाला निर्माण का आरोप, डीएम, सीडीओ से शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। क्यारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुआई के ग्रामीणों ने सड़क से सटाकर नाला निर्माण का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और अधिशासी अभियंता से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव खजुआई निवासी योगेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से खजुआई से गंगापुर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे नाला बनाया जा रहा है। आरोप है कि सड़क किनारे उनके घूरे पड़े हैं। वहां पशु भी बांधे जाते हैं। नाला बनाने के लिए घूरे नहीं हटाए गए हैं। निर्माण सड़क से सटाकर किया जा रहा है। इससे हादसे की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही नाला निर्माण पूरा कराने की मांग की। इस मामले में ग्राम प्रधान ने बताया कि पटरी सड़क से दो मीटर चौड़ी होती है। इसमें से एक मीटर पटरी छोड़ दी गई है। शेष एक मीटर पटरी में नाला बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों पर कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वर्जन ...
मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। अब इसकी जांच कर कार्य को ठीक कराया जाएगा।
-भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें