फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समन देने गए संग्रह अनुसेवक से मारपीट का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसीलदार नवाबगंज के आदेश पर अदालती समन देने गए संग्रह अनुसेवक जोरावर सिंह से गाली-गलौज करने का आरोप है। आरोपियों ने समन को फर्जी बताकर फाड़ दिया और संग्रह अनुसेवक को धमकाया। जोरावर सिंह ने थाना क्योलड़िया में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संग्रह अनुसेवक जोरावर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को एडीएम जे बरेली की ओर से जारी समन लेकर क्योलड़िया के किशनापुर गांव गए थे। वह अंबासहाय, रामौतार और होरी लाल के घर पर समन देने गए थे। आरोप है कि ग्रामीणों ने समन फाड़ दिए और उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। ग्रामीणों ने कहा, अधिकारी खुद आकर समन तामील कराएं। जोरावर सिंह की तहरीर पर अंबासहाय, रामौतार और होरी लाल को नामजद किया गया है।
ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत
किशनापुर गांव के पंकज पटेल ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संग्रह अनुसेवक की जगह उनका बेटा मानसिंह समन लेकर पहुंचा था। मानसिंह ने समन तामील कराने के नाम पर रिश्ववत मांगी। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

वर्जन,
दोनों पक्षों से बात हुई है। आरोपियों ने गलती स्वीकार की है। घटना संग्रह अनुसेवक के साथ हुई। वह बीमार हैं इसलिए बाइक चलाकर उनका बेटा साथ गया था। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को दी है। - सतेंद्र कटियार, तहसीलदार नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें