फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूची से वैध मतदाताओं को हटाकर फर्जी वोट जोड़ने का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंधरपुर के ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम आंवला को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कंधरपुर व शिवनगर गांव के कई ग्रामीण शनिवार को डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जो अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है, उसमें गांव में रह रहे लगभग 400 मतदाताओं के नाम हटाकर 150 फर्जी नाम जोड़े गए हैं।
गांव के प्रेमपाल, गनपत सिंह, धर्मपाल, सियाराम, रामपाल, वासुदेव, सिपट्टर लाल, ताहिर, दिनेश कुमार, फूलचंद आदि का कहना है कि मतदाता सूची से जो नाम हटाए गए हैं, उनके पास आधार कार्ड, मूल निवास, राशन कार्ड सहित अन्य वैध दस्तावेज मौजूद हैं। विधानसभा की मतदाता सूची और ग्राम पंचायत की पिछली सूची में नाम भी दर्ज हैं। जानबूझकर नाम काटकर फर्जी वोटर जोड़ने के आरोप में बीएलओ के खिलाफ शिकायत की है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार, इस प्रकरण की जांच एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को दी गई है। इस संबंध में उनको पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें