बरेली। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से आंवला के ग्राम कतरोई ठाकुरान और माजरा रुखारा के करीब 250 ग्रामीणों के नाम काटने का आरोप है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह से इसकी निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि बीआरसी और संबंधित बीएलओ की भूमिका के चलते पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए। पूर्व में जांच हुई थी। उस रिपोर्ट में भी करीब 250 नाम अनुचित तरीके से काटे जाने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों का दावा है कि जांच रिपोर्ट के तीन माह बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जांच रिपोर्ट की फोटोकॉपी सौंपते हुए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो