गुलड़िया। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हाफिजगंज के एक सफाई कर्मचारी की पत्नी ने एक कंपनी संचालक पर अपने बैंक खाते से फर्जी तरीके से 90 हजार रुपये ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने पर तहरीर दी है।
सफाई कर्मचारी ओमपाल दिवाकर खटेटा गांव में सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नेमवती के बैंक खाते से मीरगंज की एक कंपनी ने साल 2023 में 90 हजार रुपये का ऋण निकाल लिया। ओम पाल ने बताया कि उनकी पत्नी न तो किसी समूह से हैं, और न ही कोई समूह चलातीं हैं और न ही उनकी पत्नी की तरफ से किसी को कोई कागज उपलब्ध कराए गए हैं। फिर भी उनके नाम पर फर्जी तरीके से ऋण निकाल लिया गया। वह जब बैंक पहुंची तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उनका कहना है कि मीरगंज में ऐसी कोई कंपनी नहीं है। थाना अध्यक्ष अलीगंज जगत सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। संवाद