फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी फर्म बनाकर 1.25 करोड़ की जीएसटी चोरी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। रामपुर निवासी अमीरूल ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की। आरोपी के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाने में फर्जी फर्म बनाकर 1.25 करोड़ की जीएसटी चोरी करने के मामले में उपायुक्त राज्य कर रेंज बरेली की तहरीर पर रामपुर निवासी आरोपी अमीरूल के खिलाफ मंगलवार को मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार अमीमुल इस्लाम निवासी रामपुर ने एबीआर ट्रेडर्स दुनका के नाम से एक फर्म को पंजीकृत कराया था। फर्म पर वर्ष 2024-25 में उसने 3.75 करोड रुपयये का टर्नओवर किया था। वर्ष 2025-26 में 3.22 करोड का टर्नओवर किया था, जिससे फर्म मालिक ने दोनों बार में 1.25 करोड़ की जीएसटी कर का चोरी किया था।
विज्ञापन


मौके पर दुनका जाकर जांच की गई तो फर्म का पता नहीं चला। लोगों ने बताया कि यहां पर इस नाम की कोई फर्म नहीं है। जिस जगह पर फर्म बताई गई थी। उसके मालिक लक्षमी गंगवार से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसने कुछ समय पहले थोड़ी जगह किराये पर दी थी, लेकिन आरोपी ने अपना कोई भी कारोबार नहीं किया था। जांच टीम ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शाही थाने में रामपुर निवासी आरोपी अमीरूल इस्लाम के खिलाफ शाही थाने में जीएसटी कर चोरी का मामला पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें