फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मैदान व आयुर्वेदिक अस्पताल की जमीन पर दुकानों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बा शाही में खेल के मैदान और आयुर्वेदिक अस्पताल की भूमि पर नगर पंचायत शाही की ओर से अवैध दुकानों के निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने डीएम को शिकायतीपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, राजस्व ग्राम व परगना शाही में स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से खेल के मैदान और आयुर्वेदिक अस्पताल के नाम पर दर्ज है। लेखपाल, कानूनगो एवं तहसीलदार की रिपोर्ट में भी उक्त भूमि को खेल का मैदान बताया गया है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन शाही की ओर से खेल के मैदान पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायत के साथ तहसीलदार मीरगंज की रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुझे इस मामले की अभी तक जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


मामले में जांच कराएंगे : ईओ : नगर पंचायत शाही के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि सरकारी जगह पर सरकारी दुकानों का ही निर्माण हुआ है। यह टेंडर उनके कार्यकाल के समय का नहीं है। फिर भी जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें