फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिन पूर्व लापता हुए तीनों छात्र सकुशल मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। पांच दिसंबर से लापता चल रहे नवोदित विद्यालय के तीनों छात्र रुद्रपुर के एक फार्म हाऊस से सकुशल मिल गए हैं। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर तीनों छात्रों को सकुशल उनके अभिभावकों व विद्यालय संचालक के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों तीनों छात्र विद्यालय के हॉस्टल से कोचिंग के बहाने घूमने निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर विद्यालय वॉर्डन की ओर से थाना भुता में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रुद्रपुर के फार्म हाऊस मालिक ने बताया कि तीनों छात्र पैसे खत्म होने के बाद काम की तलाश में उनके यहां पहुंचे। उन्हें शक हुआ तो तीनों से परिवार के बारे में जानकारी ली। फार्म हाउस मालिक ने एक विद्यार्थी के पिता से फोन पर बात की। तब फार्म हाउस मालिक को जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तीनों छात्रों को उनके अभिभावकों व विद्यालय संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें