बरेली जोन के सभी नौ जिलों को सार्वजनिक आयोजनों और प्रमुख त्योहारों पर संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे मिल गए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में एडीजी रमित शर्मा ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल और अमरोहा जिलों के लिए ड्रोन का वितरण किया।