फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बड़े लेनदेन पर  आयकर की है नजर

Fri, 18 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि सभी बड़े लेनदेन पर विभाग की नजर है। वित्त मंत्रालय और विभाग से मिले निर्देशों पर ही कार्रवाई होगी। उनका मानना है कि नोट बंदी से फैली अफरातफरी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंचे प्रधान आयकर आयुक्त आनंद कुमार अग्रवाल ने एक अनौपचारिक बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार ने कालाधन और अवैध आदान प्रदान पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत कई दिशा निर्देशों पर काम हो रहा है। बैंक में जमा राशि पर कोई सीमा नहीं है, प्रतिबंधित नोट जमा किए जा सकते हैं, लेकिन जमा राशि पर खास निगरानी रहेगी। ढाई लाख रुपये खाते में जमा करने पर खास नजर रखी जा रही है। अग्रवाल ने बताया कि विभाग की नीयत किसी को परेशान करना नहीं है। हर बड़े लेनदेन की जानकारी बैंक आयकर विभाग को सिस्टम पर उपलब्ध कराएंगे।
प्रधान आयुक्त ने बताया कि पहली नवंबर से बेनामी संपत्ति अधिनियम प्रभावी हो गया है। आयकर विभाग ने अधिसूचना के अनुरूप काम करेगा। नौ से तीस दिसंबर तक जमा होने वाली राशि भी रडार पर है। उनके पहुंचने पर संयुक्त आयकर आयुक्त वृंदा देसाई, संजीव महाजन, कर्मचारी महासंघ जोनल सचिव रविंद्र सिंह और आईटीओ मुख्यालय पीके आर्य आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें