फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी में डांस हराम': इसलिए दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन के मीडिया प्रभारी को हटाया, जमात ने की कार्रवाई

Tue, 17 Jan 2023 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

संगठन ऑल इंडिया जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान को पद के हटा दिया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए संगठन ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान को पद के हटा दिया गया है। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। सलमान मियां ने बताया कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उनको गैर शरई काम में लिप्त देखा जा रहा है। लिहाजा उन्हें जमात रजा मुस्तफा से हटा दिया गया है। इसे लेकर तमाम जगहों से एतराज आ रहे थे। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी को दे दी गई है। वायरल वीडियो में समरान को बैंड की धुन पर नाचते देखा जा रहा है, जिस पर जमात ने सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने का कदम उठाया। इधर, समरान खान से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

दरगाह की ओर से जताया चुका है एतराज 

दरगाह की ओर से कई बार बैंडबाजों की बरात, नाच-गाना, जुलूस में डीजे सहित तमाम बातों के गैर शरई होने की बुनियाद पर सख्त एतराज जताया जा चुका है। यहां तक कि खड़े होकर खाने की व्यवस्था पर भी कड़ा रुख सामने आ चुका है। दरगाह के लोगों और आलिमों ने ऐसी सूरत में निकाह तक पढ़ाने से इनकार दिया था और वापस भी चले गए थे। दरगाह से जुड़े संगठनों के किसी पदाधिकारी पर पहली कार्रवाई है। हालांकि इस कार्रवाई के खिलाफ कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें