फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर, शेड्यूल से आएगा 50 फीसदी स्टाफ

विज्ञापन
बरेली की एलन क्लब मंडी में कुछ यूं बिक रही है सब्जी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने विभागाध्यक्षों को जारी किए निर्देश

बरेली। लॉकडाउन में बंद चल रहे सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ के साथ सोमवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश मिलने के बाद कार्यालयों को नियमित तौर से खोला जाना है। डीएम की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को शेड्यूल बनाकर स्टाफ की उपस्थित के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू होने के बाद से आवश्यक वस्तु एवं सेवाओं के अलावा बाकी सभी विभागों के दफ्तर या तो बंद हैं, या फिर उनमें नाममात्र का ही स्टाफ आ रहा है। सीएम के निर्देश के बाद सोमवार से सभी कार्यालय समय से खुलेंगे और बंद होंगे। हालांकि इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत स्टाफ ही शेड्यूल के आधार पर बुलाया जाएगा। बाकी जो लोग ऑफिस नहीं बुलाए जाएंगे, उन्हें वर्क फ्रॉम होम का अनुपालन करना होगा। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन होगा। इधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ. अचल अहेरी ने मांग की है कि सरकारी दफ्तरों को खोलने से पहले उन्हें सैनिटाइज कराया जाए। साथ ही कर्मचारियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें