बरेली। रेलवे ने लंबी और छोटी दूरी की सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण समय 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। रेलवे ने यह निर्णय प्रधानमंत्री के 21 दिन के लॉक डाउन के मद्देनजर लिया है। रेलवे के रिजर्वेशन आफिस समेत सभी अनुभाग के आफिस बंद रहेंगे। आईआरसीटीसी भी 14 अप्रैल तक रिजर्व टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेगी।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन के बाद रेलवे ने 31 मार्च तक रद्द सभी ट्रेनों को अब 14 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें अब 15 अप्रैल से ही चलाई जाएंगी। फिलहाल सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस की स्थिति देखते हुए ट्रेनों के निरस्त्रीकरण आगे भी बढ़ सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री आनंद सरन ने कहा है कि ट्रेनों के अलावा रिजर्वेशन, पार्सल, बुकिंग आदि अनुभाग भी बंद रहेंगे। संवाद