फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस और सैन्य इलाकों में सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अनुच्छेद 370 के खात्मे के साथ सोमवार को रक्षा मंत्रालय से अलर्ट जारी हुआ तो त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा एकाएक सख्त कर दी गई। अफसरों और जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं। वायुसेना के उच्चाधिकारी दिन भर खुद सुरक्षा का जायजा लेते रहे। खुफिया एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन

एयरफोर्स के साथ सेना और आईटीबीपी कैंप में चौकसी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक जवानों और अफसरों को उनकी छुट्टियां रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। पूरे कैंपस को ‘नो मूवमेंट जोन’ घोषित कर दिया गया है। आने-जाने वालों की चेकिंग का स्तर भी बढ़ा दिया गया है।
लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी तो चौंके लोग
सनसिटी विस्तार समेत त्रिशूल एयरबेस से सटे इलाकों के लोगों के मुताबिक सोमवार दोपहर तक तो एयरफोर्स स्टेशन पर सबकुछ रोज की तरह सामान्य रहा लेकिन शाम को अचानक हलचल शुरू हो गई। फिर एक-एक कर चार फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी। अचानक फाइटर प्लेन की आवाज सुनकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद यह दूसरा मौका था जब चार फाइटर प्लेन ने एक साथ त्रिशूल एयरबेस से उड़ान भरी है। बातों ही बातों में यह भी चर्चा शुरू हो गई कि एयरफोर्स कोई और बड़ा ऑपरेशन तो नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें