फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर अलर्ट, पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देने और रैली के बनाए हैं कार्यक्रम

बरेली। किसानों के शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को विरोध-प्रदर्शनों पर नजर रखने को कहा है। वहीं, संगठन बृहस्पतिवार को बंद सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करते रहे।
विज्ञापन

किसान एकता संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि नागर ने पदाधिकारियों के साथ भारत बंद को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कृषि कानून बरबादी का रास्ता खोलने वाले हैं। जनसंपर्क अभियान में चौधरी जगपाल सिंह, इरशाद अली, वीरेश पाल, विनय ओबेराय आदि शामिल थे। इधर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राना ने बताया कि 26 मार्च को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजदूरों की रसोई गंगापुर में जमा होंगे। जहां से दामोदर स्वरूप पार्क के लिए रवाना होंगे। जनसंपर्क अभियान में आफताब अंसारी, आदेश दिवाकर, संतोष यादव, अब्दुल्ला कुरैशी, छविराम, विजय कश्यप आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुशर्रफ अली अंसारी ने बंद को पार्टी का समर्थन देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिले में विरोध की स्थिति नहीं है। कुछ संगठनों ने ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा है। फिर भी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है ताकि कहीं कोई विवाद की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें