फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में गरजे अखिलेश: 'सात तारीख का चुनाव BJP को सात समंदर दूर फेंक देगा'; वैक्सीन पर कह दी यह बात

Sat, 04 May 2024 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में सहसवान के नाधा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। चचेरे भाई आदित्य यादव के लिए जनता से वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : SamajwadiParty@YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बदायूं जिले के नाधा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में लोगों ने भाजपा को पलटा है। तीसरे चरण में लोग सफाया करने जा रहे हैं, क्योंकि इन्होंने हर वर्ग के साथ नकली बातें की हैं। दस साल का हिसाब-किताब देखेंगे तो इनकी हर बात झूठी निकलेगी, वायदे झूठे निकलेंगे। इसलिए सात तारीख का चुनाव, भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने 20 मिनट के भाषण में भाजपा पर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि यही लोग हैं जो कह रहे थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन न आमदनी दोगुनी हुई और न ही रोजगार मिल सका। किसान, अपना हिसाब-किताब लगाता है तो लागत को देखकर चिंता करता है, लेकिन इस महंगाई में सरकार पैदावार का मूल्य नहीं दे पा रही है। 

विज्ञापन


लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई- अखिलेश 
सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग कहते थे कि आय दोगुनी कर देंगे, वही लोग तीन काले कानून लाए थे। उनकी साजिश थी किसानों के जमीन पर कब्जा कर लें और पैदावार भी छीन लें, लेकिन किसान दिल्ली डट गए और सरकार को कानून वापस लेने पड़े लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। 

अखिलेश ने कहा कि यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानूनी हक दिलाएंगे। इन्होंने वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सबका कर्ज माफ होगा। अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर सियासी वार किए। कहा कि इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, हमारी आपकी जान को भी खतरा है।

विज्ञापन

इन नेताओं ने भी किया संबोधित 
सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, सपा प्रत्याशी आदित्य यादव आदि नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के अलावा राज्यसभा के पूर्व सदस्य वीरपाल सिंह यादव, सहसवान के विधायक बृजेश यादव, शेखूपुरा के विधायक हिमांशु यादव, सपा नेता लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, जावेद आब्दी, आशीष यादव, सहसवान नगर पालिका के चेयरमैन बाबर मियां, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश यादव, मांगेराम कश्यप, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें