बायोडाटा नहीं, सक्षम दावेदार को मिलेगा टिकट
सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरेली में राजनीतिक गतिविधि, सक्षम दावेदार समेत अन्य बातचीत की। स्पष्ट कहा कि जो भी लोग दावेदार हैं, उनमें से बेहतर का चुनाव उसकी पृष्ठभूमि, सक्रियता व अन्य मानकों की जांच के बाद ही दी जाएगी। वापसी के दौरान भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को हेलीकॉप्टर में साथ ले गए। बताते हैं कि विधायक अताउर्रहमान से बहेड़ी में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।
एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, वीरपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन और डॉ. आईएस तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।