बरेली में 6,763 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक, बरेली में 6,763 (3,599 पुरुष और 3,164 महिला) शिक्षक मतदाता हैं। जिले के 25 बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मियों की तैनाती है। प्रत्येक बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर भी तैनात रहेगा। मतदान स्थल में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है।
कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान
अमरोहा में सात बूथों पर 5814, संभल के सात बूथों पर 3497, बदायूं के 10 बूथों पर 3934, शाहजहांपुर में 14 बूथों पर 4825, रामपुर में छह बूथों पर 3226 बिजनौर के 13 बूथों पर 8442, मुरादाबाद में 12 बूथों पर 7696, पीलीभीत में 11 बूथों पर 3502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
भाजपा, सपा में टक्कर, शर्मा गुट भी कतार में
चुनाव में भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर प्रत्याशी हैं। शर्मा गुट से संजय कुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अन्य 14 निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल भी मैदान में हैं।