फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया सरेराह गुंडागर्दी करने वाला अजितेश और उसका दोस्त सपा नेता वैभव

विज्ञापन
आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कार ओवरटेक करने पर बाइक सवार की की थी पिटाई, प्रेमनगर थाने में किया था हंगामा
विज्ञापन

पीड़ित ने लूट, मारपीट, धमकाने और दरोगा ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में कराई रिपोर्ट

बरेली। कार ओवरटेक करने से बौखलाए विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश ने शुक्रवार देर रात अपने दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार के साथ एक बाइक सवार को सरेराह बुरी तरह पीटा था। पुलिस से भी अभद्रता की थी। थाने में हंगामा करने पर पुलिस ने दोनों को लॉकअप में बंद कर दिया। देर रात पीड़ित की तहरीर पर लूट, मारपीट और धमकाने के अलावा आवास विकास चौकी इंचार्ज की तरफ से लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह दोनों को जेल भेज दिया गया। थाने में एसपी सिटी ने भी दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जनकपुरी के एक मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे दीपांश माहेश्वरी को देर रात कार सवार अजितेश और उसके दोस्त समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार ने मस्जिद के पास रोक लिया था। दरअसल, दीपांश ने बाइक से इन दोनों की कार को ओवरटेक कर लिया था, इससे दोनों बौखला गए थे। अजितेश और वैभव ने दीपांश को बुरी तरह पीटा। साथ ही वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल भी छीन लिया। बाद में पुलिस के दबाव बनाने पर लौटाया। पुलिस थाने लेकर आई तो वहां भी अजितेश ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के फटकारने के बाद उसे हवालात में डाल दिया गया। देर रात दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

साक्षी भी पति अजितेश से मिलने पहुंची थाने

शनिवार सुबह अजितेश की पत्नी साक्षी ससुराल वालों के साथ प्रेनगर थाने पहुंची। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते निगरानी के लिहाज से एसपी सिटी थाने में मौजूद थे। उन्होंने इंस्पेक्टर के कार्यालय में दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद साक्षी और उसके ससुराल वालों से भी बात की। सूत्र बताते हैं कि साक्षी ने एसपी सिटी से अजितेश और उसके दोस्त वैभव को थाने से ही जमानत पर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहकर इंकार कर दिया। करीब दस दिन पहले अजितेश की कॉलोनी के कुछ लोगों ने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से मिलकर उसके गुंडागर्दी करने की शिकायत की थी।

एसपी सिटी ने हड़काया तो थाने से छंटी भीड़

शनिवार सुबह जेल भेजे जाने के दौरान अजितेश के परिवार के लोगों के साथ ही कई परिचित प्रेमनगर थाने में इकट्ठा हो गए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देख एसपी सिटी ने सभी को बुरी तरह फटकारा। इसके बाद सिर्फ अजितेश के परिवार के लोग ही वहां रहे। बाकी लोग थाना परिसर से बाहर चले गए।

मस्जिद के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जनकपुरी के पास स्थित मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में शुक्रवार रात की पूरी घटना कैद हो गई। इसमें अजितेश और वैभव दीपांश को रोककर बुरी तरह लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी पुलिस को दोनों की हरकतों के बारे में बताया। दीपांश ने खुद अपने मोबाइल से इन लोगों का वीडियो बनाकर वायरल किया।

अजितेश और उसके परिवार के लोगों ने गलती स्वीकारते हुए स्थानीय स्तर से जमानत देने की मांग की थी। यह संभव नहीं था। इस बारे में उन्हें बता दिया गया। बाद में वे चले गए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। - रविंद्र कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें