फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-रजवी में जारी होगा मुस्लिम एजेंडा

Thu, 11 Dec 2014 08:32 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्स-ए-रजवी के दौरान देश भर के उलमा के बीच मुस्लिमों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के बाद मुस्लिम एजेंडा जारी किया जाएगा। बुधवार को आल इंडिया जमात रजा मुस्तफा की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में तीन रोजा उर्स के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अजहरी सभागार में ताजुश्शरिया अल्लामा मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी अजहरी मियां की सरपरस्ती में हुई इस बैठक में तय हुआ कि 17 दिसंबर को जमात कार्यकारिणी की बैठक में मुस्लिम एजेंडा जारी किया जाएगा। 18 दिसंबर को मथुरापुर के जामियतुर-रजा में अंतर्राष्ट्रीय इमाम अहमद रजा कान्फ्रेंस होगी। 19 दिसंबर को दरगाह के अजहरी मेहमानखाने में आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
जमात के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने इस कार्यक्रम के लिए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी। शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाजी अबरार खां, हाजी मेराज मियां, नाजिम बेग, यूसुफ रजा, दानिश रजा, मौलाना अमीनउल कादरी, डा. कदीर अहमद, डा. अरशद अली, मुफ्ती यूनुस रजा, तसव्वर अली, पार्षद अच्छे मियां, खलील कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें