बरेली। हाल ही में चुनाव के मद्देनजर किए गए तबादलों के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच सीओ को नई जिम्मेदारी दे दी। दूसरे जिलों से आए सीओ को तैनाती देने के साथ ही पहले से तैनात सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
शनिवार रात जारी आदेश के अनुसार, सीओ मीरगंज अजय कुमार को सीओ नगर-द्वितीय एवं सीओ साइबर की जिम्मेदारी दी गई है। वह सुभाषनगर, किला और सीबीगंज थाना क्षेत्रों का पर्यवेक्षण करेंगे। वह पहले भी इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम को सीओ बहेड़ी बनाया गया है। बाहर से आईं सीओ सुनीता दहिया को सीओ मीरगंज बनाया है। नवागत यादवेंद्र यादव को सीओ हाईवे एवं सीओ अपराध की जिम्मेदारी मिली है।
सीओ हाईवे एवं अपराध रहे देवेश सिंह को सीओ फरीदपुर बनाया गया है। नए सीओ मधुप कुमार सिंह को सीओ निर्वाचन एवं सीओ आंकिक बनाया गया है। सीओ सिटी प्रथम का पद फिलहाल खाली है जो नए सीओ के आमद दर्ज कराने के बाद भरने की बात कही जा रही है। तब तक सीओ तृतीय शिवम आशुतोष सिंह इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी देखेंगे। ब्यूरो