फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साप्ताहिक बाजार में दो मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से उचक्कों ने सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए। दोनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव गूगुवार निवासी गीता ने बताया कि वह देवरानी के साथ 28 नवंबर की सुबह बाजार में कपड़े खरीदने गई थीं। प्रकाश मंडप के पास भीड़भाड़ में उच्चकों ने छिनैती की। डेढ़ घंटे तक बाजार में तलाशने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने दोनों मंगलसूत्रों की कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपये बताई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पहचान कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें