फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की टैक्स चोरी का दूसरा आरोपी अजय जायसवाल गिरफ्तार

विज्ञापन
100 करोड़ की टैक्स चोरी का दूसरा आरोपी मनोज का रिश्तेतार अजय जायसवाल।
विज्ञापन
बरेली। करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी शराब कारोबारी अजय जायसवाल को सोमवार को एसटीएफ ने मिनीबाईपास के पास एक घर से गिरफ्तार कर लिया। अजय किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

टपरी डिस्टिलरी में करोड़ों की टैक्स चोरी के पकड़े जाने के बाद शराब फैक्टरी के मालिक प्रणय अनेजा के अलावा शराब कारोबारी अजय जायसवाल को भी नामजद किया गया था। वजह यह थी कि टपरी से कानपुर व उन्नाव में शराब के गोदाम में ये ट्रक गए थे। यह गोदाम अजय जायसवाल के नाम थे। एसआईटी इस मामले में प्रणय अनेजा के बाद अजय जायसवाल को ही मुख्य अभियुक्त मान रही थी। अजय के नाम पर कानपुर, उन्नाव में कई जगह शराब की दुकानें भी हैं। तभी से पुलिस ने अजय जायसवाल की तलाश शुरू कर दी थी। अजय पर 25 हजार रुपये से बढ़ाकर इनाम 50 हजार रुपये कर दिया था। अजय जायसवाल 28 जनवरी को पकड़े गए मनोज जायसवाल का रिश्तेदार है। मनोज के पकड़े जाने के बाद पुलिस को अजय का भी पता चल गया। दो दिन बाद ही सोमवार को एसटीएफ की बरेली टीम ने मिनी बाईपास पर भास्कर अस्पताल के पास साईं धर्मकांटे के पास एक घर पर दबिश देकर अजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। वह यहां पिछले सात माह से किराये पर रह रहा था। गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय पाल ने उसे लखनऊ ले जाकर टीम के हवाले कर दिया। इससे पहले रविवार को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने कानपुर से अजय जायसवाल के मैनेजर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें