फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने एक हफ्ते में दे दिया 64 हजार का चंदा

Thu, 29 Jan 2015 12:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के मुंशी से विवाद के बाद कोतवाल जवाहर लाल यादव का अंदाज अचानक बदला-बदला सा दिख रहा है। वह न सिर्फ धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं बल्कि दिल खोलकर चंदा भी दे रहे हैं। एक हफ्ते में विभिन्न आयोजनों में उन्होंने 64 हजार से ज्यादा रुपये का दानपुण्य किया है। एक साल बाद रिटायर हो रहे इंस्पेक्टर इसे जनता की खुशहाली और क्षेत्र के अमन चैन के लिए जरूरी मानते हैं।  
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले थाने में मुंशी और कोतवाल की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तस्करा डालने के बाद एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई थी। दोनों को कड़ी फटकार लगाई गई थी। एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार कोतवाल पिछले एक हफ्ते में कई धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रहे हैं। सैदूपुर में हो रहे रामचरित मानस पाठ में उन्होंने 86 सौ रुपये चंदा दिया। सहोदर नगला में चल रही भागवत कथा में 15 हजार, तुमड़िया गांव में धार्मिक कार्यक्रम में 11 हजार रुपये चंदा दिया गया। इसके अलावा बालाजी मंदिर के रास्ते के लिए 15 हजार रुपये गया लाबाखेड़ा बद्री प्रसाद में चल रही भागवत कथा में भी 15 हजार का चंदा दिया गया है।
इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इलाके की जनता खुश रहे, अमन चैन रहे इसके लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। जितना भी, जो भी हो सकता है उसे भगवान के नाम पर खर्च कर देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें