थाना कैंट के मोहनपुर गांव में अशफाक हुसैन के घर से 60 रुपये लेकर आधार कार्ड बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए हैं। एसडीएम सदर मनीष नाहर ने छापामार कर यह कार्रवाई की । यहां 15 दिन से रुपये लेकर आधार कार्ड बनाए जा रहे थे।
सोमवार को देर शाम एसडीएम सदर को इसकी खबर मिली तो उन्होंने थाना कैं ट की नकटिया चौकी इंचार्ज जीपी यादव को साथ लेकर अशफाक के घर छापा मारा कार्रवाई से पहले की मौके से मकान मालिक अशफाक और फरीदपुर का रहने वाला शिवम कुमार फरार हो गया। जबकि ठिरिया निजावत खां निवासी तौसीफ अहमद और तारिक हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोग खुद को यश ओरनामेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चौकी इंचार्ज की तरफ से मुकदमा लिखा जा रहा है। रात में उन्हें बिना प्रशासन की अनुमति के आधार कार्ड बनाने की कोई अधिकार नहीं है। मौके से फरार हुए बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इनके अलावा और भी जो लोग इस धंधे में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।