बरेली। कैरिऑन बायोटेक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बरेली कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें प्रो. एपी सिंह ने सभी छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करने पर जोर दिया। प्रो. आलोक कुमार खरे ने विद्यार्थियों को अपनी जीवन शैली में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की बात पर प्रकाश डाला। स्नातक स्तर के 42 छात्रों ने बायोटेक लीजेंड्स अनरेवलिंग माइंड्स दैट शेप्ड साइंस विषय पर बायोटेक्नोलॉजी विषय के नोबेल प्राइज विजेताओं के बारे में स्लाइड प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें निर्णायक मंडल में प्रो. छमा द्विवेदी, डॉ. गौरव कुमार सिंह व डॉ. जसपाल सिंह ने ऐश्वर्या व शरिया को प्रथम, अनुश्रुति व सानिया को द्वितीयव, उत्कर्ष व प्रियांशी को तृतीय स्थान पर घोषित किया। बायोविजन व्हेयर साइंस मीट्स डिजाइन विषय पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग का लोगो डिजाइन करने की प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. शालिनी नगाइच, डॉ. संजीव कुमार व डॉ. मोलिना बिंदल ने इकरा को प्रथम मेहविश, ह्रत शर्मा व सलोनी को द्वितीय, प्रिया व तस्मिया को तृतीय स्थान पर घोषित किया। इस दौरान डॉ. तृत्या वर्मा, दीपक कुमार, राजकुमार, राम बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद