फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातियों पर दबंगों ने किया पथराव, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। दूल्हे के भाई को बरात में बदतमीजी कर रहे दो लोगों को टोकना भारी पड़ गया। दोनों ने नाराज होकर युवक के पिता और भतीजे को पथराव कर घायल कर दिया। युवक की ओर से नीरज और और अमर सिंह के खिलाफ थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम सुन्नौर निवासी रामबाबू ने बताया कि 20 फरवरी को गांव में उनके फुफेरे भाई की बरात आई हुई थी। शादी समारोह में गांव निवासी नीरज और अमर सिंह भी शामिल हुए थे। दोनों बरात में आए मेहमानों से गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे थे। जब उन दोनों को मना किया तो दोनों नाराज होकर चले गए। बारात नीरज और अमर सिंह के घर के सामने से गुजर रही थी, तब दोनों ने छत के ऊपर से पथराव कर बरात के साथ चल रहे उनके पिता भगवानदास और भतीजे लकी को घायल कर दिया। रामबाबू ने थाना हाफिजगंज में नीरज और अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें