फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर टर्मिनल- पहली बारिश भी नहीं झेल पा रहे हवाई अड्डे के निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवाई अड्डे के निर्माण कार्य पहली बारिश ही नहीं झेल पा रहे हैं। परिसर में सीसी रोड की बनी बाउंड्री अभी से ही ढहनी शुरू हो गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 2.25 करोड़ पास होने के बावजूद जल निगम ड्रेनेज सिस्टम नहीं बना रहा है। पीलीभीत-बरेली हाईवे ऊंचा होने के कारण बारिश का सारा पानी निर्माणाधीन हवाई अड्डे के अंदर जमा हो रहा है। जलभराव की वजह से हवाई अड्डे के काम ठप होने के साथ पूर्व के निर्माण ध्वस्त होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

शासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दोनों ही मिलकर पीलीभीत बाईपास पर हवाई अड्डे बनाने का काम कर रहे हैं। चुनाव से पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन कराने के लिए यहां जल्दबाजी में सीसी रोड बनाने सहित दूसरे कई काम हुए थे, लेकिन अफसरों ने जल निकासी के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की। जबकि, शासन चार माह पहले ही सवा दो करोड़ रुपये इस काम के लिए आ चुके हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से अब हवाई अड्डे के कामों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। परिसर में बनाई गई सीसी रोड के किनारे की बाउंड्री ढहना शुरू हो गई है। जलभराव की समस्या खत्म नहीं हुई तो दूसरे निर्माण को भी क्षति पहुंचने की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल निगम को ड्रेनेज का काम जल्द शुरू करने के लिए कह दिया गया है।

क्षतिग्रस्त निर्माण फिर से ठीक कराएगी एजेंसी
हवाई अड्डे के अंदर निर्माण कार्यों का टेंडर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एक निजी कंपनी को दिया था। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से जो भी निर्माण टूटेंगे या ध्वस्त होेंगे, इन सभी की मरम्मत ये कंपनी ही कराएगी। इसके लिए अथॉरिटी अलग से कोई भुगतान नहीं करेगी। अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि करीब 45 करोड़ रुपये से नई बिल्डिंग बनाने सहित दूसरे काम होने हैं। इसके अलावा जमीन का पटान कर उसे कुछ ऊंचा भी किया जाना है।
विज्ञापन


‘हवाई अड्डे पर ड्रेनेज न बनने से जलभराव हो रहा है। इससे सीसी रोड के किनारे बनी बाउंड्री भी टूट गई है। इसकी मरम्मत निर्माणदायी संस्था को ही करना है। जल निगम के अधिकारियों नाला बनाने के लिए कई बार कहा जा चुका है।’
विज्ञापन

- राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें