फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की एनओसी के फेर में फंस गई एयरपोर्ट की बिजली

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक बिछाई जा रही हाइटेंशन लाइन में वन विभाग की हीलाहवाली से लगा अडंगा

बरेली। एयरपोर्ट की बिजली सप्लाई में वन विभाग की एनओसी बाधा बन गई है। एनओसी न मिलने की वजह से एयरपोर्ट तक बिजली लाइन नहीं बिछ पा रही है। बिजली निगम के अधिकारी एनओसी के लिए वन विभाग को कई बार पत्र लिख चुकेे हैं।
विज्ञापन

दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक बिजली सप्लाई के लिए 33 केवी लाइन बिछाई जानी है। करीब 13 किलोमीटर लंबी यह हाईटेंशन लाइन रेलवे ट्रैक को क्रॉस करने के साथ ही वन संरक्षित क्षेत्र से गुजरेगी। इसके लिए दोनों विभागों की एनओसी जरूरी है। रेलवे की ओर से एनओसी दी जा चुकी है, मगर वन विभाग से एनओसी अब तक नहीं मिल पाई है। लिहाजा हाईटेंशन लाइन बिछाने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। अब तक सिर्फ खंभे ही लगाए जा सके हैं। जिन जगहों पर लाइन अंडरग्राउंड होनी है, वहां भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है। बिजली निगम की सेकेंड डिवीजन के एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि एनओसी के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके बाद भी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा। हाईटेंशन लाइन का काम लटका होने की वजह से एयरपोर्ट के लिए बनाया गया सबस्टेशन भी चालू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें